EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डॉ. हैनीमैन के जन्मोत्सव पर विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन , नामचीन चिकित्सकों द्वारा होगा मुफ्त इलाज
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    11 Apr 2026 19:53 PM



​गाजीपुर । होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुएल हैनीमैन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को जनपद के तुलसीपुर स्थित महाराणा प्रताप भवन में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर में एलोपैथी , होम्योपैथी , डेंटल एवं आयुर्वेद विधा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं औषधियां वितरित की जाएंगी । वही

​मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनन्द मिश्रा ( प्राचार्य ) महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर होंगे । जबकि विशिष्ट अतिथियों की सूची में चिकित्सा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं , जिनमें ​डॉ. स्वतंत्र सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजकीय मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर , ​डॉ. भक्त वत्सल (पूर्व सदस्य) केन्द्रीय होम्योपैथिक परिषद भारत (आजमगढ़) , ​डॉ. उमेश कुमार सिंह (वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी) जिला चिकित्सालय मऊ , ​डॉ. एस.पी. सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) HMAI UP (वाराणसी) , ​डॉ. अच्छेलाल जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी गाजीपुर ,
​डॉ. एस.एन. गुप्ता: वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी गाजीपुर सहित
​सेवा का संगम: चार विधाओं के विशेषज्ञ शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के नामचीन डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे । जबकि प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. स्वतंत्र सिंह , डॉ. वरूण नागवंशी , डॉ. सूर्य नागवंशी (एलोपैथी) , डॉ. मनीष राय , डॉ. संतोष जायसवाल (डेंटल) , डॉ. आनन्द पुरी (आयुर्वेद) और डॉ. संतोष शर्मा , डॉ. जमाल अहमद खाँन , डॉ. मृत्युंजय सिंह (होम्योपैथी) शामिल हैं । इस कार्यक्रम का ​आयोजन महाराणा प्रताप भवन , तुलसीपुर के प्रांगण में (रविवार), प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सम्पन्न किया जाएगा ।
​इस विशाल शिविर का आयोजन दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI UP) की गाज़ीपुर के डॉ. डी.पी. सिंह सहित इस पुनीत कार्य के प्रायोजक बच्चन सिंह मेमोरियल सेवाश्रम ट्रस्ट एवं रामसखी देवी मेमोरियल सेवाश्रम हॉस्पिटल, शास्त्री नगर (गाजीपुर) द्वारा किया जाएगा । वही ​आयोजकों ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525

 



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना