EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भव्य रक्तदान शिविर को लेकर निकाली जागरूकता रैली, लोगों में दिखा उत्साह
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    11 Apr 2026 19:38 PM



बयाना- श्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा 12 अप्रैल, रविवार को भानी महल, जानकीपुरम कॉलोनी बयाना में आयोजित होने वाले तृतीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली उप जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए मित्तल पेट्रोल पंप तक निकाली गई। रैली के दौरान शहरवासियों एवं ग्रामीण जनों का अच्छा उत्साह और सकारात्मक उत्साह देखने को मिला। लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए इस पहल की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार की जागरूकता रैलियों से आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ते हैं। उन्होंने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों एवं आमजन से हाथ जोड़कर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों के साथ-साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी रैली में शामिल हुए और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिल सकेगा।



Subscriber

188653

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना