संभल गुन्नौर। वार्ष्णेय कुलभूषण महाराज अक्रूर जी की जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बारहसैनी समाज के लोगों ने महाराजा अक्रूर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने महाराजा अक्रूर के जीवन, उनके उच्च आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर योगेश गुप्ता (एचपी), अनिल वार्ष्णेय (टाटा), संजय (प्रिंटिंग प्रेस), नीरज वार्ष्णेय (प्लाईवुड), अभय वार्ष्णेय (टेस्टी), सुनीत वार्ष्णेय (भोला), सभासद विवेक वार्ष्णेय, अरुण कुमार (डिंपल), आकाश वार्ष्णेय (मेडिकल), शिवम वार्ष्णेय, हर्षिव भोला सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। रिपोट - सुरेंद्र सिंह 151030950
