-
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर की जा रही थी वसूली
- पीड़िता से ठगे गए पैसे में से 4.57 लाख रुपये बरामद
- पुलिस वर्दी और नकदी के साथ दोनों आरोपी दबोचे गए
- रामपुर में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई से खुला फर्जीवाड़ा
एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर से जहाँ थाना कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने का काम कर रहे थे।
मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और मामले से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की।
बताया गया है कि आरोपियों ने दबाव बनाकर पीड़िता से 5 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए थे।
पुलिस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता से वसूली गई रकम में से 4 लाख 57 हजार 500 रुपये नकद और एक पुलिस वर्दी भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फरहान पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला केले वाला तालाब, कुण्डा थाना कोतवाली, रामपुर और उसकी पत्नी के रूप में हुई है।
इस पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260411182945403166435.mp4
20260411183022155646863.mp4
20260411183046232266730.mp4
20260411183100957223888.mp4
