- पुण्यतिथि पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों लोगों ने लिया लाभ
- स्व. बृज बिहारी गुप्ता को सेवा के जरिए दी गई सच्ची श्रद्धांजलि
- बलिया में भव्य स्वास्थ्य शिविर और भंडारे का आयोजन
- 45 वर्षों तक सेवा करने वाले डॉक्टर को याद कर भावुक हुए लोग
- सुपर स्पेशलिस्ट टीम ने किया मरीजों का नि:शुल्क इलाज
- पिता के पदचिह्नों पर चलकर सेवा कर रहे हैं पुत्र
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां मनियर के पूरब टोला में शुक्रवार को स्वर्गीय बृज बिहारी गुप्ता की पांचवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों लोग लाभान्वित हुए। स्वर्गीय बृज बिहारी गुप्ता एक चर्चित डॉक्टर रहे हैं। अपने जीवन काल में चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग 45 वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहे। उन्होने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा ही नाम कमाया था। 10 अप्रैल 2021 को उनका निधन हो गया था। तब से लगातार उनके नाम पर उनके पुत्रों के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। उनके पुत्रों ने भी चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम कमाया है। इसलिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर के आयोजन में आए हुए सभी लोगों के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वर्गीय बृज बिहारी गुप्ता के पुत्र डॉ विजय रंजन पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिताजी अपने जीवन काल में चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करते रहे। अब इस दुनिया में वह नहीं है तो उनकी याद में हम लोग उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में लगभग 50 मेडिकल विभाग की टीम मौजूद है। और लोगों की सेवा कर रहे हैं। आज हम लोग जो भी हैं पिताजी की ही प्रेरणा से हैं। हम लोगों की सेवा करें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
2026041118270327412028.mp4
20260411182733578256113.mp4
20260411182734453322810.mp4
20260411182742999515202.mp4
20260411182751656600706.mp4
20260411182759719442580.mp4
20260411182811062705755.mp4
20260411182824078625012.mp4
20260411182828359238783.mp4
2026041118293031843278.mp4
20260411182957540801875.mp4
20260411183004878684454.mp4
20260411183012844380106.mp4
20260411183021296842575.mp4
