- हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत
- वायरिंग के दौरान हादसा, 20 वर्षीय युवक की गई जान
- प्रयागराज में करंट से झुलसकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- छत के ऊपर से गुजर रही लाइन बनी मौत का कारण
- घटना के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
- परिजनों ने जांच की मांग की, पुलिस जुटी मामले की पड़ताल में
प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत एक युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार बरौत सोनकर बस्ती निवासी सुरेश कुमार गौतम (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र विवेक कुमार गौतम शनिवार सुबह रसार गांव के पास नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक निजी प्लाटिंग पर वायरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बरौत विवेक कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखापढ़ी पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज भेज दिया।
वहीं मृतक के चाचा अशोक कुमार गौतम ने हंडिया थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटना की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260411173903077361477.mp4
20260411174301358376830.mp4
