EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी और एसपी ने थाना सुनगढ़ी में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण हेतु दिए कड़े निर्देश
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    11 Apr 2026 19:54 PM



पीलीभीत। शासन के मंशानुरूप जन-सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए आज जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से जन-शिकायतों की समीक्षा की।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि फरियादियों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की जाएं। ये टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करेंगी और न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगी।
सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने मातहतों को सचेत किया कि जन-समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर शिकायतों का निस्तारण करते समय पारदर्शिता और न्याय को प्राथमिकता देने की बात कही गई। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना