EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रसोई गैस के लिए भोर से लगनी शुरू हो गई कतार
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 43
    11 Apr 2026 14:03 PM



यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । खोराबार क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। शुक्रवार को सुबह भोर होते ही खोराबार थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीभारत एजेंसी, सूबा बाजार पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। स्थिति यह रही कि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लाइन और भी लंबी होती चली गई। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बावजूद लोग घंटों तक अपने सिलेंडर के लिए इंतजार करते नजर आए।

धूप से बचने के लिए कई लोगों ने अपने-अपने गैस सिलेंडर लाइन में लगाकर थोड़ी दूरी पर छांव में खड़े रहना बेहतर समझा। कुछ लोग बीच-बीच में आकर अपने सिलेंडर की स्थिति देखते रहे, ताकि उनकी बारी छूट न जाए। महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को इस अव्यवस्था के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
एजेंसी पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुबह करीब 11:30 बजे भैसहा गोदाम से सिलेंडर लदी गाड़ी पहुंचने के बाद शुरू हो सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने क्रमवार तरीके से उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित करना शुरू किया। हालांकि, लंबे इंतजार के कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
इस संबंध में एजेंसी से जुड़े पुरुषोत्तम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को डिपो से सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंच सकी थी, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि पहले से ही गोदाम में लगभग 250 सिलेंडर उपलब्ध थे, लेकिन मांग अधिक होने के चलते स्थिति नियंत्रण में नहीं रह पाई। साथ ही तीन गाड़ियों को क्षेत्र में गैस वितरण के लिए भेजा गया था, जबकि सूबा बाजार स्थित एजेंसी पर करीब 80 सिलेंडर भेजकर वितरण कराया गया।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को नियमित और सुचारु बनाया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। रिपोट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना