खेरागढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसके साथ ही निर्वाचन व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 5 हजार 509 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
इनमें 1 लाख 68 हजार 921 पुरुष मतदाता, 1 लाख 36 हजार 581 महिला मतदाता और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि अंतिम प्रकाशन से पहले चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान करीब 11 हजार नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है।
वहीं, लगभग 200 ऐसे नाम हटाए गए हैं जो अपात्र, मृत या स्थानांतरित हो चुके थे।
इस पूरी प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया गया है।
एसडीएम खेरागढ़ ऋषिराव ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल से बीएलओ अपने-अपने बूथ केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।
मतदाता वहां जाकर अपने नाम, आयु और पिता के नाम का मिलान कर सकते हैं।
अगर सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे 15 दिनों के भीतर ठीक कराया जा सकता है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
