यूपी प्रतापगढ़। जनपद के प्रसिद्ध कवि व शायर नाज़िश प्रतापगढ़ी की 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 10 अप्रैल की रात एक भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कवियों, शायरों, साहित्यकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर अपनी रचनाओं और भावनाओं के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्य प्रजापति (अपर जिलाधिकारी) रहे, जबकि संरक्षक के रूप में ओम का राणा (जिला विद्यालय निरीक्षक) एवं सह-संरक्षक डॉ. दयाराम मौर्य रतन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अनम ने की। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सीमा भारती (उप जिलाधिकारी न्यायिक, लालगंज) एवं कटियार (उप जिलाधिकारी, कलेक्ट्रेट) मौजूद रहे। अति विशिष्ट अतिथि लोकेश शुक्ला (पूर्व निदेशक, आकाशवाणी इलाहाबाद) ने कार्यक्रम की शुरुआत नाज़िश प्रतापगढ़ी के प्रसिद्ध कौमी तराने “हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे…” से की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी प्रयागराज द्वारा भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस दौरान डॉ. मोहम्मद अनीस (उप प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज) की ग़ज़लों की पुस्तक “मेरे अल्फ़ाज़: ग़ज़लों का गुलदस्ता” का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। साथ ही उन्हें साहित्य गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नाज़िश प्रतापगढ़ी की रचनाएं राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं और आज भी समाज को प्रेरित कर रही हैं। वहीं, सीमा भारती ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजनों की समाज को अत्यंत आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन रहबर प्रतापगढ़ी ने किया। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260411132145002510872.mp4
20260411132206045175222.mp4
20260411132233191611057.mp4
20260411132253511736652.mp4
20260411132351520204544.mp4
20260411132448490371225.mp4
20260411132454302143065.mp4
2026041113254498027387.mp4
20260411132601124703853.mp4
20260411132646000613205.mp4