EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बयाना उपखंड डाकघर में ललित मीना ने संभाला सहायक अधीक्षक का कार्यभार, सहकर्मियों ने किया जोरदार स्वागत
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 54 66
    11 Apr 2026 08:54 AM



राजस्थान बयाना- कस्बे के मुख्य उपखंड डाकघर कार्यालय में शुक्रवार को सहायक अधीक्षक के कार्यग्रहण पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
बता दें करीब तीन साल से बयाना में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत मुकेश चंद मीणा का तबादला दौसा उपखंड में होने के बाद, दौसा से स्थानांतरित होकर आए ललित मीना ने बयाना उपखंड का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सहकर्मियों ने मीना के सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में नवनियुक्त सहायक अधीक्षक ललित मीना ने सभी सहकर्मियों के प्रेम और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डाक सेवाओं को और अधिक सुलभ व जनोपयोगी बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने ललित मीना का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पोस्टमास्टर बयाना नवीन मंगल, डाक सहायक शिव कुमार शर्मा, हेतराम, एमओ मुकेश चंद शर्मा सहित डाक विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260411085320788661547.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना