EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां तारा मईया के भक्तों द्वारा गाया गया चैता, भक्त हुआ मग्न
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 65 76
    11 Apr 2026 08:35 AM



  • टेकारी में भव्य जागरण का आयोजन, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा माहौल
  • चैत्र महीने में ‘चैता’ कार्यक्रम ने जीवित की पुरानी परंपरा
  • मां तारा मईया के तत्वाधान में हुआ सांस्कृतिक जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शर्मा के प्रयास से सजी भक्ति की शाम
  • कलाकारों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मान, अतिथियों की रही खास मौजूदगी
  • लुप्त होती परंपराओं को बचाने की पहल, टेकारी में दिखी सांस्कृतिक एकता

 

गया के टेकारी नगर परिषद के वार्ड नंबर 11, अंदरकीला में सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शर्मा द्वारा मां तारा मईया के तत्वाधान में एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गांव केशपा से आए भक्तों ने चैत्र महीने के पारंपरिक ‘चैता’ गीत प्रस्तुत कर भगवान श्री राम को याद किया। पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन संजय अर्थव ने किया, जिन्होंने अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर मंडली के कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। हिमांशु शेखर ने भी इस सम्मान समारोह में अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर टेकारी के सम्मानित नागरिक और फास्ट न्यूज इंडिया के रिपोर्टर अजय सिंह को भी आमंत्रित किया गया, जिनसे कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कराया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक अबरार अहमद, सिपाही जी, जितेंद्र कुमार शर्मा (निशुरपुर), सुबोध कुमार शर्मा (पैक्स अध्यक्ष) और शिव पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और चैता का आनंद लिया।

संजय अर्थव ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी पारंपरिक संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है, लेकिन हिमांशु शर्मा जैसे लोग इसे जीवित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। देखे टेकारी से अजय कुमार सिंह की रिपोट 

20260411083206034558775.mp4

20260411083302768460471.mp4

20260411083347346165317.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना