फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। प्रयागराज क्षेत्र का कोरांव विधानसभा का किसान ओला वृष्टि एवं आगजनी की मार झेल रहा है बीते 6अप्रैल को ओला वृष्टि से हताहत किसान तो वहीं आज 10/04/2026 को ग्राम पंचायत पड़रिया में गेहूं की खड़ी फसल एवं एकत्रित गेहूं के बोझ में लगी आग से फसल जलकर राख हुई यह घटना लगभग 1:00 बजे दोपहर के समय हुई आपको बता दें कि मौके पर किसान पहुंचकर पंपी सेट व बाल्टी के माध्यम से आग पर काबू पाया । पडरिया निवासी अधिवक्ता यादवेन्द्र यादव के मुताबिक दमकल समय पर नहीं पहुंचा और ना ही कोई सक्षम अधिकारी पहुंचे। जिन किसानों की फसल जल कर राख हुई उनमें से सोमनाथ यादव, जगन्नाथ यादव, मुरारी लाल यादव ,सुभाष यादव, राम सत्य यादव ,मोहनलाल यादव, व अन्य किसानों 10 से 15 बीघा लगभग गेहूं की फसल जल कर पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। किसानों के मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। देखे यूपी सेंट्रल से मनोज शर्मा की रिपोट
20260410205617545710058.mp4
