पूर्व सैनिक की पत्नी के हत्यारों पर एक साल बाद भी पुलिस मौन
15 अप्रैल को एस पी ऑफिस का होगा घेराव
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आज ग्वालियर में स्टेशन आर्मी कमांडर से होगी मुलाकात
पीड़ित सैनिक हुए भावुक आत्मदाह की दी धमकी
मध्य प्रदेश भिंड, अटेर विधान सभा अंतर्गत ग्राम कल्याण पुरा के भूतपूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया जी की पत्नी की एक साल पहिले डकैतों ने हत्या कर दी और घर के नगदी जेवर लूट लिया एक साल बाद भी पुलिस खाली हाथ है इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन की ओर से आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें ग्वालियर भिंड के सैनिक संघटन के पदाधिकारी शामिल हुए और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर ए के उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया पीड़ित सैनिक हरिदास देपुरिया पुलिस द्वारा डाटफटकर मारने कोई भी कार्यवाही नहीं करने को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान अपनी पत्नी की हत्या को लेकर भावुक हो गए और फफक फफक रो पड़े इस अवसर ग्वालियर से पधारे पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिला ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ कोई कार्यवाही ठोस रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 15 अप्रैल के घेराव में 500 सैनिकों के साथ ग्वालियर से हम सभी पहुंचेंगे , इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने कहा पूर्व सैनिकों के प्रति पुलिस का व्यवहार निंदनीय भिंड जिला अध्यक्ष शिवबहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि पूरे संभाग से पूर्व सैनिकों को 15 अप्रैल से होने वाले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बुलाया जाएगा ,कल ग्वालियर मुरार कैंट में स्टेशन आर्मी कमांडर से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी मिलेंगे आज प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सैनिक के पुत्र अनिल शर्मा ,समाज सेवी राजीव दीक्षित,सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर,कैप्टन कालीचरण शर्मा जी, सूबेदार रामदत्त शुक्ला,सूबेदार राजेश शर्मा , सूबेदार प्रदीप सिंह राजावत,सूबेदार सिंह परमार कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी,सूबेदार रामसागर शर्मा सहित वरिष्ठ संघटन पदाधिकारी शामिल हुए देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोट

20260410203526614153188.mp4
20260410203614613467420.mp4
20260410203635355717354.mp4
20260410203651085113862.mp4
20260410203714845773142.mp4