EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना सरायइनायत पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुए बिजली के तार (वजन करीब 48 कि0ग्रा0) बरामद*
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    10 Apr 2026 19:35 PM



उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

प्रयागराज पुलिस आयुक्त  व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-77/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 02 वांछित अभियुक्त 1. रिंकू पुत्र रामचंद्र बिंद निवासी वारी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. रिंकू पुत्र मोहनलाल बिंद निवासी ग्राम वारी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.04.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत कसेरुवा कलां स्थित नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी हुए बिजली के तार के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई और वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा बिजली के तार चोरी कर जला दिया जाता था तथा तार के अंदर के अल्युमिनियम धातु को निकालकर कबाड़ी को बेच कर जो पैसे मिलते थे उसको आपस में बांट लिया जाता था । और वहीं गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 राजेश चौबे, चौकी प्रभारी सहसो थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उ0नि0 रजनीश शुक्ला, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 3. का0 शशिकान्त, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 4. का0 राहुल, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज । प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया 



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना