EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विश्व होम्योपैथी दिवस का हुआ आयोजन
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 54 65
    10 Apr 2026 19:24 PM



गाजीपुर । हमाई गाजीपुर डा० हैनीमैन की 271वी जयंती की पूर्व संध्या पर दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएसन ऑफ इंडिया गाजीपुर के सदस्यों द्वारा रात्रि में होटल ग्रैण्ड पैलेस गाजीपुर के सभागार में केक काटकर डा० हैनीमैन का जन्म दिन मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्रवक्ता डॉ० नरेंद्र सिंह सेंगर जी ने डॉ० हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया और केक काटकर गाजीपुर के गणमान्य चिकित्सको के साथ जन्मदिन मनाया । वही अपने उदबोधन में सेंगर सर ने डॉ० हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला और होम्योपैथी तथा होम्योपैथ के बारे में विस्तार से चर्चा किया । इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए , हमाई के (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष) डॉ० राजेश कुमार सिँह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया । तथा शामिल हुए , सभी चिकित्सक मित्रो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए , कृतज्ञता व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर हमाई गाजीपुर के सदस्यों ने उनका सम्मान किया । इस बाद में मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में शामिल हुए , सभी चिकित्सको को स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया । वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए , चिकित्सक डॉ० नरेंद्र सिँह , डॉ० राजेश कुमार सिँह , डॉ० पीयूष कान्त सिँह , डॉ० आलोक श्रीवास्तव , डॉ० आदिल सिद्दीकी , डॉ० रजनीकांत वर्मा , डॉ० बच्चन यादव , डॉ० अवनीश सिँह , डॉ० सतीश वर्मा , डॉ० ए के यादव

, डॉ० प्रतीक सिँह , डॉ० ए के राय , डॉ० पी के सिँह , डॉ० पार्थ सारथी गुप्ता , डॉ० आर के यादव , डॉ० नीलम यादव , डॉ० श्यामलाल यादव , डॉ० अरविंद त्रिपाठी , डॉ० बी के सिँह , डॉ० उमेश कुशवाहा , डॉ० अनिल कुशवाहा , डॉ० जितेन्द्र कुमार , डा० आर एन वर्मा , डॉ० प्रवीण गौतम , दिवाकर जी , गौरव गुप्ता
आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और कार्यक्रम की सराहना की, सभी चिकित्सको ने डॉ० हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण किया और नमन किया तथा ऐसे शानदार एवं भव्य कार्यक्रम के लिए हमाई गाजीपुर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया । तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन कराने तथा शामिल होने की बात को कही । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना