EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोना के प्रयास से नहरों की सुसज्जा के लिए करोड़ों की धनराशि हुई मंजूर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    10 Apr 2026 18:54 PM



रंग लाई विधायक की मेहनत, सिंचाई सुविधा के प्रबन्ध होंगे बेहतर

फोटो, विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुरखास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से सगरा रजबहा के पुनरोद्धार तथा प्रतापगढ़ ब्रांच की नहर के लिए वर्म कटिंग के लिए करोड़ों की सौगात मिली है। इसके तहत सगरा रजबहा की रिमॉडलिंग होने से बड़ी आबादी को खेती किसानी के लिए सिंचाई के तहत पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की अब बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी। शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत शर्मा द्वारा जारी परिपत्र में सगरा रजबहा की नहर के पुनरोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गयी है। इससे क्षेत्र के मिश्राइनपुर, नया का पुरवा, रायपुर तियांई, पूरे इच्छाराम, बीजूमऊ, नौढ़िया, कामापटटी आदि क्षेत्र में खेती किसानी के लिए सगरा रजबहा से सुविधाजनक पर्याप्त जलापूर्ति सिंचाई की सुविधा को बेहतर बना सकेगी। वहीं विधायक मोना के प्रयास से प्रतापगढ़ ब्रांच के लिए भी वर्म कटिंग के तहत नहर से झाड़ व घांस फूस की साफ सफाई व सीमांकन के लिए शासन द्वारा पांच करोड़ तीस लाख बयालिस हजार की धनराशि पर मुहर लगी है। शासन की इस परियोजना पर हुई करोड़ों के बजट स्वीकृति मिल जाने से प्रतापगढ़ ब्रांच से रामपुरखास के साथ साथ अगल बगल की विधानसभाओं व पड़ोसी जिले रायबरेली के भी हिस्सों में सिंचाई की बेहतरीन सुविधा मुहैया हो सकेगी। सगरा रजबहा व प्रतापगढ़ ब्रांच की नहरों से क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में फसल की सिंचाई हुआ करती है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहरों के रखरखाव व पुनरोद्धार को लेकर शासन का पत्र के जरिए ध्यानाकर्षण भी किया गया था। शुक्रवार को विधायक मोना के प्रयास से नहरों के कायाकल्प के लिए बजट मंजूरी की जानकारी पर किसानों में खुशी भी देखी गयी। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना