रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर मोटी रकम की उगाही करते थे।
मामले में वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, जिसमें बताया गया कि उसके पति को बड़े केस से बचाने के नाम पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की और 5.50 लाख रुपये वसूल लिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फरहान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 4,57,500 रुपये नकद और पुलिस की वर्दी बरामद की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को धमकाता था और उनसे पैसे ऐंठता था।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया। रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378
