खबर यूपी के बदायूं जिले से।बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरासौल में वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और रास्ते के विवाद को लेकर अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने हुंकार भरी है। ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत के बीच मौके पर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगी।
क्या है पूरा मामला? ग्राम सिरासोल में वाल्मीकि समाज के अंतिम संस्कार हेतु सरकारी अभिलेखों में 2.5 बीघा भूमि आवंटित है। आरोप है कि कुछ दबंग व्यक्तियों ने इस भूमि के चारों ओर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे अब मात्र आधी जमीन बची है। दबंगों ने श्मशान घाट तक जाने वाले मुख्य रास्ते को भी बंद कर दिया है। बारिश के समय जलभराव के कारण शव यात्रा (अर्थी) ले जाना लगभग असंभव हो जाता है, जो मानवीय अधिकारों और धार्मिक भावनाओं का सीधा उल्लंघन है।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:
श्मशान भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराकर उसकी पूर्ण पैमाइश कराई जाए।
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ बदायूं
20260410165514223134823.mp4
2026041016590489184230.mp4
20260410170528797101246.mp4
