यूपी प्रतापगढ़। चिलबिला स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है, जहां चल रहे गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 6 अप्रैल से मंगल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए इस पावन आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पांचवें दिन महायज्ञ के दौरान पूरे चिलबिला नगर के श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के व्यवस्थापक व समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने अपनी धर्मपत्नी के साथ महायज्ञ में भाग लेकर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं आरती की। उन्होंने माता गायत्री से विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी भक्तों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। प्रज्ञा पुराण कथा के व्यास की वाणी सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जुट रही है। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि “हम बदलेंगे तो युग बदलेगा, हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा” और सभी को सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि गायत्री महायज्ञ में सहभागी बनकर भक्त अपने पापों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे, पूरे आयोजन ने चिलबिला क्षेत्र को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर कर दिया है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260410170237720655710.mp4
20260410170257755400380.mp4
20260410170338138648476.mp4
20260410170355622750358.mp4