EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    10 Apr 2026 16:55 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला तालाब पर राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ 6 अप्रैल सोमवार को मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ था। जिसमें प्रतिदिन महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आज पांचवे दिन महायज्ञ हवन कर पूरे चिलबिला नगरवासीयो ने हवन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य सपत्नी महायज्ञ में शामिल होकर हवन पूजन कर आरती उतारी माता गायत्री से प्रार्थना की विश्व कल्याण के लिए चल रही पांच दिवसीय महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में शामिल हुए सभी भक्तों का कल्याण करें। महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा के व्यास कैलाश नारायण तिवारी की कथा श्रवण करने के लिए भक्तों की भीड़ हनुमान मंदिर पर उमड़ रही है। कथा व्यास जी ने बताया कि हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा। हम सबको सतमार्ग पर चलना चाहिए माता गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर अपने किए गए पापों से भक्त मुक्ति पा सकते हैं। इस अवसर पर किशन लाल, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, सत्य प्रकाश केडिया, विकास, दीपक सभासद, आनंद उमरवैश्य, श्याम किशोर जयसवाल,पवन उमरवैश्य, बजरंग लाल, भानू यादव, संतोष उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, मनोज कुमार, मोहनलाल यादव, शनि महाराज, छोटेलाल सोनी, आशीष कुमार, विवेक यादव, देवी प्रसाद आदि महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहीं। रिपोर्ट विशाल 151019049



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना