EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हाईफाई जिंदगी की चाह ने कर दिया बरबाद, दरिंदों के जाल में फंस गई छात्रा- दंपत्ति संग 10 आरोपी गिरफ्तार
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    10 Apr 2026 16:50 PM



 

चौरीचौरा क्षेत्र में 14 वर्षीय कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हाईफाई जिंदगी जीने की चाह में घर से निकली छात्रा दरिंदों के जाल में ऐसे फंसी कि एक के बाद एक कई लोगों ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब तक मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अभी जारी है।
पीड़िता के बयान के अनुसार, उसे अलग-अलग लोगों ने शादी, नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर अपने जाल में फंसाया। एक आरोपी ने तो उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बताकर विभिन्न होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
वहीं, एक अन्य युवक, जो एमबीए का छात्र है, उसने उसे एक महीने तक अपने किराए के कमरे में रखा और मकान मालिक से उसे अपनी छोटी बहन बताया। छात्रा ने बताया कि हर जगह उसे भरोसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जहां भी गई, वहां उसके साथ गलत ही हुआ। सभी ने झूठ बोलकर इस्तेमाल किया। पुलिस को यह बताते हुए वह रो पड़ी।
स्कूल आते-जाते हुई थी ऑटो चालक से मुलाकात
छात्रा की मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। पिता बाहर काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण अपनी मौसी के घर रहने लगी। वहीं चौरीचौरा के एक इंटर कॉलेज में उसका दाखिला कराया गया। इसी दौरान उसे रील बनाने और हाईफाई जिंदगी जीने का शौक लग गया। वह जल्द अमीर बनने के सपने देखने लगी।

स्कूल आते-जाते उसकी मुलाकात एक ऑटो चालक हरमेंद्र जायसवाल से हुई, जिसने उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया। एक दिन वह उसे बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो अन्य साथियों ने भी उसके साथ गलत काम किया। रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना