वाराणसी । नोएडा में उत्तर प्रदेश टेंट व्यवसायी एसोसिएशन द्वारा त्रिवार्षिक चुनाव मे प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित अभिलेश वर्मा और पूर्वांचल अध्यक्ष भीम सिंह का वाराणसी आगमन पर बनारस स्टेशन पर वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिलेष वर्मा ने कहा कि पुनः महामंत्री पद पर निर्वाचन के लिए प्रदेश के सभी टेंट एवं कैटरिंग साथियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
प्रदेश में टेंट एवं कैटरिंग व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। लगन शुरू होने वाली है, तात्कालिक रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए प्रदेश सचिव से समस्या समाधान के लिए मुलाकात की जाएगी।
इस अवसर पर वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज रावत अच्छू, रोहित पाठक, मोहन गुप्ता, विष्णु प्रसाद, जामवंत सिंह, प्रवक्त राजेश श्रीवास्तव एवं साथी मौजूद थे ।। रविन्द्र गुप्ता
