EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जनपद प्रतापगढ़ में हीटवेव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Apr 2026 19:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी गर्मी के मौसम में संभावित हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने कैम्प कार्यालय के सभागार संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हीटवेव से बचाव और राहत व्यवस्था की समीक्षा की तथा सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आमजन को राहत पहुंचाने और जनहानि से बचाव के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया कि सभी विभागों की हीटवेव कार्ययोजनाओं को समेकित कर जिला स्तरीय एक्शन प्लान तैयार किया जाए और मौसम विभाग की चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम स्तर तक कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के उपचार के लिए पर्याप्त बेड, दवाइयों, ओआरएस और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हीट स्ट्रोक प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाए तथा एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखा जाए। नगर पालिका और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल, वाटर कूलर, छायादार स्थानों और शीतल विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने तथा शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और पानी के छिड़काव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को अत्यधिक तापमान की स्थिति में विद्यालयों के समय में आवश्यक परिवर्तन करने तथा विद्यार्थियों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा गया। पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए पानी और छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार लू प्रकोप एवं हीटवेव से बचाव हेतु क्या करें-क्या न करें इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना