EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कोहंडौर नगर पंचायत में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सभासदों ने जनसेवा का लिया संकल्प
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    09 Apr 2026 19:10 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। कोहंडौर नगर पंचायत में आज एक भव्य और ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा नामित सभासदों ने विधिवत शपथ लेकर जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामापुर निवासी देवेंद्र कुमार पाठक, वाजिदपुर निवासी रिशु कुमार चौधरी और बोझवा निवासी लल्लू राम गुप्ता ने सभासद पद की शपथ ग्रहण की। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह की गरिमा तब और बढ़ गई जब माननीय विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, उपजिलाधिकारी पूर्णेंदु मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद कोरी, अधिशासी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद माली सहित नगर के सभी वार्डों के सभासद और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। उपस्थित जनसमूह ने नए सभासदों का जोरदार स्वागत किया और विकास की नई उम्मीदों के साथ उनका अभिनंदन किया। मंच से वक्ताओं ने नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह ने कहा कि नगर की प्रगति और जनता की सेवा ही सभासदों की पहली जिम्मेदारी है। जनता की भारी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि कोहंडौर के नागरिक अब विकास की नई गाथा लिखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस अवसर पर अरुण कुमार पाठक, शारदा प्रसाद पाठक, गुडडू दुबे, सूर्यप्रकाश दुबे, खेताब रोशन (अल्लन), विनोद यादव, प्राचीश जी, संतराम पार्थ, प्रमोद पाल, राजीतराम सिंह, गंगा वर्मा, राकेश वर्मा, राजेश जायसवाल, छोटेलाल, सुरेश, राजेश और स्वप्निल भी उपस्थित रहे। यह समारोह नगर पंचायत कोहंडौर के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ, जहां जनता और निर्वाचित प्रतिनिधि मिलकर विकास और जनसेवा के संकल्प के लिए एकजुट दिखाई दिए। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना