EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सेवा प्रभावित, मरीजों को राहत के लिए शुल्क माफ
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Apr 2026 17:30 PM



यूपी प्रतापगढ़। जिले के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में इन दिनों डिजिटल एक्स-रे फिल्म खत्म होने से स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो गई हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे की हार्ड कॉपी नहीं मिल पा रही है, बल्कि उन्हें मोबाइल पर ही रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।इस व्यवस्था से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि सभी के पास स्मार्टफोन या एंड्रॉयड मोबाइल उपलब्ध नहीं है। कई मरीजों को रिपोर्ट देखने और समझने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जब तक डिजिटल एक्स-रे फिल्म की आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती, तब तक मरीजों से लिया जाने वाला 80 रुपये का शुल्क पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिल्म की आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को पूर्व की तरह एक्स-रे की प्रिंटेड रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। कुल मिलाकर, एक ओर जहां संसाधनों की कमी ने मरीजों की परेशानी बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर शुल्क माफी से उन्हें कुछ राहत जरूर मिली है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260409172624194884546.mp4

20260409172657187517723.mp4

2026040917281480223105.mp4

20260409172821385814510.mp4

20260409172829249617030.mp4



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना