EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जेपी मेमोरियल अस्पताल पर गंभीर आरोप: ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने FIR की मांग की
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 56 76
    10 Apr 2026 08:52 AM



  • प्रयागराज में अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, महिला की मौत के बाद हंगामा
  • झूँसी के जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, इलाज में लापरवाही से गई जान
  • दो ऑपरेशन के बाद भी नहीं बची जान, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया हत्या का आरोप
  • प्रयागराज में इलाज पर सवाल, FIR की मांग को लेकर परिजन पहुंचे थाने
  • मौत के बाद फूटा गुस्सा, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और अनियमितता के आरोप

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां झूँसी स्थित जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगा है।
मृतका के परिजनों ने थाना झूँसी में तहरीर देकर अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
आरोप है कि 20 मार्च 2026 को तबीयत खराब होने पर शकुन्तला देवी को जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की बात कहकर पचास हजार रुपये जमा कराए और ऑपरेशन किया।
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई, खाने-पीने में दिक्कत होने लगी और तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद 5 अप्रैल को दोबारा भर्ती कर पुनः ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत और गंभीर होती चली गई।
आरोप है कि इलाज में भारी अनियमितता और लापरवाही बरती गई, जिसके चलते 9 अप्रैल 2026 को सुबह मरीज की मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बिना विशेषज्ञ टीम के ऑपरेशन करने और जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसे हत्या की श्रेणी का मामला बताया है।
फिलहाल पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट  

20260409175757184664563.mp4

20260409175812597637174.mp4

20260409175858028146386.mp4

20260409175909388862072.mp4

20260409175923632487542.mp4

2026040917593590568485.mp4

20260409180005808567613.mp4



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना