गिरफ्तार बदमाश की पहचान श्रवण महतो उर्फ मोकामा निवासी बाबूपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहेबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चार जनवरी 2021 को अर्दली बाजार चौकी प्रभारी बनारसी यादव की तहरीर पर कैंट थाने में मोबाइल चोरी और बिक्री से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक कार्रवाई में एक आरोपित और दो किशोर को पकड़ा गया था। तीन मोबाइल बरामद किए गए थे। जांच में श्रवण महतो का नाम सामने आया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी वरुणा जोन द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अंबेडकर चौराहे के पास से की। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम केवल यादव, कांस्टेबल मनमोहन कुमार,कांस्टेबल शैलेन्द्र पाल शामिल रहे।