EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्रेकअप का खौफनाक अंत: प्रेमिका की शादी तय होते ही के गेल इंजीनियर ने दी जान
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    09 Apr 2026 19:54 PM



5 साल का प्यार, 6 महीने की दूरियां और एक होटल के कमरे में 'सुसाइड'

पीलीभीत के एक होटल में गेल  इंडिया के युवा इंजीनियर दीपांशु (27) ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वजह बनी वह प्रेमिका, जिसके साथ 5 साल तक अफेयर चला और फिर 6 महीने पहले ब्रेकअप हो गया। बरेली के योंशलपुर का रहने वाला दीपांशु दिल्ली में तैनात था, जबकि उसकी प्रेमिका पीलीभीत के एक प्राइमरी स्कूल में सरकारी टीचर है।
दीपांशु एक हफ्ते पहले घर से 'ड्यूटी' पर जाने का कहकर निकला, लेकिन वह पीलीभीत पहुँच गया।
वह चार दिनों तक छतरी चौराहा स्थित एक होटल में रुका और अपनी प्रेमिका को मनाने की आखिरी कोशिशें करता रहा।
जब बात नहीं बनी और पता चला कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है, तो बुधवार रात उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसने दोस्त को फोन किया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक होनहार करियर और 5 साल का रिश्ता, जाति और दूरियों की भेंट चढ़ गया। दीपांशु कुर्मी समाज से था और लड़की रस्तोगी। दोनों के बीच सरकारी नौकरी लगने के बाद विवाद शुरू हुए थे।
परिजनों और मामा सुखपाल सिंह के अनुसार, ब्रेकअप के बाद से दीपांशु काफी परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। सुनगढ़ी थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना