EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सहायक अधीक्षक मुकेश चंद मीणा के स्थानांतरण पर सहकर्मियों ने किया विदाई समारोह का आयोजन
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0 0
    09 Apr 2026 15:38 PM



बयाना- कस्बे के मुख्य उपखण्ड डाकघर कार्यालय में सहायक अधीक्षक के पद पर करीब तीन साल से कार्यरत मुकेश चंद मीणा का तबादला दौसा उपखण्ड होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। भावुक विदाई समारोह के इस अवसर पर वक्ताओं ने मीणा के कार्यालय में बिताए शानदार कार्यकाल की प्रशंसा की। तथा उन्हें एक मेहनती, ईमानदार, मिलनसार अधिकारी बताते हुए कहा कि इनका मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर मीणा ने अपने सम्बोधन में सहकर्मियों के प्रेम और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।अंत में सभी ने उनके नये पदस्थापन पर उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विदाई समारोह में स्टाफ के अलावा अनेक लोग उपस्थित हुए।सभी ने मीणा का माला दुपट्टा पहना कर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर बयाना नवीन मंगल, डाक सहायक शिव कुमार शर्मा, हेतराम, एमओ मुकेश चंद शर्मा के अलावा समस्त पोस्टमैन, एमटीएस एवं जीडीएस स्टाफ के साथ-साथ अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना