भिंड (मध्य प्रदेश): अटेर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नीलेश जाटव (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक भिंड से अपने गांव खरिका जा रहा था। इस दौरान वह अपनी पत्नी और तीन साल की बच्ची के साथ ससुराल से लौट रहा था।
रास्ते में रमटा गांव के पास दो अज्ञात बदमाशों ने पहले लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने नीलेश जाटव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट

20260409071605759476038.mp4
20260409071620786640835.mp4
20260409071630155420803.mp4
20260409071637207807066.mp4
20260409071645373278321.mp4
2026040907165495118653.mp4
202604090717065428313.mp4