EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौ संरक्षण को लेकर तीन दिवसीय ‘गौ कथा’ का आयोजन
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    08 Apr 2026 19:56 PM



वाराणसी । गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रबुद्धजन काशी न्यास द्वारा 10, 11 व 12 अप्रैल को चिरईगांव के मुस्तफाबाद में तीन दिवसीय भव्य ‘गौ कथा’ का आयोजन किया जाएगा। इसके संदर्भ में बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद को त्यागकर अपना संपूर्ण जीवन गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया है। वे देश के विभिन्न राज्यों में जाकर ‘गौ कथा’ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गौ सेवा सद्भावना यात्रा के तहत वे अब तक 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा भी कर चुके हैं। आयोजकों ने कहा कि ‘गौ कथा’ का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से गौ आधारित अर्थव्यवस्था, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि आयोजन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, समाजसेवी व गणमान्य लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और मीडिया से इस सामाजिक अभियान को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में सहयोग की अपेक्षा की। पत्रकार वार्ता को शशि भूषण सिंह, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र सिंह ‘जितू’, रितेश श्रीवास्तव एवं डॉ. संजय सिंह गौतम,सुरेंद्र पटेल, रवि रंजन सिंह ने संबोधित किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना