फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र कृषि विभाग की ओर से चलाये जा रहे 10 दिवसीय "फार्मर रजिस्ट्री अभियान" के तहत बुधवार को क्षेत्र के भंदहांकलां पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया।यहां पर भंदहांकलां गांव के कुल 19 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करायी।
कैम्प में उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि कृषि विभाग के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री कराये बगैर किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं व धान नहीं बेंच पायेंगे।
इस दौरान लेखपाल बलिराम यादव,पंचायत सचिव अमित वर्मा,पंचायत सहायक संजय यादव,ग्राम प्रधान कुसुम देबी,कैलाश यादव,उदय प्रकाश सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में श्रीकंण्ठपुर में पंकज ,चौबेपुर में तकनीकी सहायक नीतीश कुमार एवं मुनारी में सुभाष ने कैम्प का आयोजन कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों की जानकारी दी और उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
