EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा होली गेट मंडल ने उत्साह के साथ मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    08 Apr 2026 19:43 PM



मथुरा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस रविवार को जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने 47 दीप प्रज्ज्वलित कर पार्टी के गौरवशाली इतिहास और संगठन की निरंतर प्रगति का उत्सव मनाया।

 

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष रामकृष्ण पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जो अपनी विचारधारा और 'अंत्योदय' के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटा है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, राष्ट्र सेवा एवं संगठन के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनौतियों का सामना करने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री नितिन चतुर्वेदी ने संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, उत्तम सिंह जाटव, मंडल मंत्री अभिषेक चतुर्वेदी, अनिल गोला, ज्योति चतुर्वेदी, टीटू आनंद, पार्षद शिव कुमार रावत, नीरज शर्मा, अंकित कुमार, गिरीश कमल, महेश दास और मीडिया प्रभारी बृजवासी लाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा, जहाँ कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं।

 

लोकेश तायल, मण्डल अध्यक्ष,होलीगेट मंडल

भारतीय जनता पार्टी, मथुरा महानगर।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना