EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर कब्जे के खिलाफ अंबेडकर जस्टिस पार्टी मैदान में
  • 151082090 - SHIV OM 65 76
    08 Apr 2026 19:40 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर कब्जे के खिलाफ अंबेडकर जस्टिस पार्टी का हल्ला बोल; एक हफ्ते का अल्टीमेटम

​बिल्सी: तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसौल में वाल्मीकि समाज की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और रास्ते के विवाद को लेकर अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने हुंकार भरी है। ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत के बीच मौके पर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पार्टी एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगी।

​क्या है पूरा मामला?

​ग्राम सिरसोल में वाल्मीकि समाज के अंतिम संस्कार हेतु सरकारी अभिलेखों में 2.5 बीघा भूमि आवंटित है। आरोप है कि कुछ दबंग व्यक्तियों ने इस भूमि के चारों ओर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे अब मात्र आधी जमीन बची है। दबंगों ने श्मशान घाट तक जाने वाले मुख्य रास्ते को भी बंद कर दिया है। बारिश के समय जलभराव के कारण शव यात्रा (अर्थी) ले जाना लगभग असंभव हो जाता है, जो मानवीय अधिकारों और धार्मिक भावनाओं का सीधा उल्लंघन है।

​निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:

​श्मशान भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराकर उसकी पूर्ण पैमाइश कराई जाए।

​श्मशान स्थल पर टीन शेड और नल (पेयजल) की व्यवस्था की जाए।

​श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर CC रोड का निर्माण कराया जाए ताकि जलभराव से मुक्ति मिले।

​अंबेडकर जस्टिस पार्टी के कड़े रुख और संघर्ष के बाद प्रशासन ने अलर्ट में आया है। मौके पर लेखपाल द्वारा भूमि की नपाई की गई है और पुलिस प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वाले संदिग्धों पर धारा 116 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

​मौके पर मौजूद गणमान्य:

​इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसेवक सागर, राष्ट्रीय सचिव सुधीर कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता आकाश बाबू, जिला सचिव सुनील कुमार, विधानसभा महासचिव राजेश वाल्मीकि और ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकि मौजूद रहे। पीड़ित पक्ष की ओर से बबलू वाल्मीकि, आदेश, सनी, राजेश और वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग न्याय की गुहार लगाते हुए उपस्थित रहे।

​यह समाज के सम्मान की लड़ाई है। अगर सात दिनों के भीतर श्मशान भूमि को कब्जा मुक्त कर बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं, तो अंबेडकर जस्टिस पार्टी प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देगी। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना