EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मां बेल्हा देवी स्टेशन के पास दबोचा गया दुष्कर्म-पॉक्सो का वांछित, कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    08 Apr 2026 19:29 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाली नगर पुलिस की सतर्कता और सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष यादव के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता अर्जित की।जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मां बेल्हा देवी रेलवे स्टेशन के पास से वांछित अभियुक्त भरत प्रसाद उपरेती (24) पुत्र घनश्याम प्रसाद उपरेती निवासी ग्राम बद्दुआवांद, थाना माईथान, जनपद चमोली (उत्तराखण्ड) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अंकित कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार एवं कांस्टेबल योगेश कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। संदेश: सतर्क पुलिस और मजबूत कानून व्यवस्था ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना