EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भागवत कृपा धाम में धूमधाम से प्रारम्भ हुआ महाप्रभु वल्लभाचार्य महाराज का 549वां प्राकट्य महोत्सव
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 54
    08 Apr 2026 19:23 PM



वृन्दावन। चैतन्य विहार फेस-1/पापड़ी चौराहा स्थित भागवत कृपा धाम आश्रम में श्रीवल्लभाचार्य जी सेवा प्रचार ट्रस्ट, वृन्दावन के द्वारा महाप्रभु वल्लभाचार्य महाराज का 549वां प्राकट्य महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है।महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल गाजे-बाजे के मध्य निकाली गई श्रीमद्भागवतजी की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। तत्पश्चात व्यास पीठ से प्रख्यात भागवतोपासक जगदीश चन्द्र शास्त्री महाराज ने अपनी सरस वाणी के द्वारा देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के महात्म्य की कथा श्रवण कराई। इससे पूर्व यजमान परिवार के द्वारा श्रीमद्भागवत ग्रंथ एवं व्यास पीठ का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।

सायं काल श्रीहनुमद् आराधन मण्डल (रजि.) के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया। साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की आरती की गई।तदोपरांत सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पण्डित अशोक व्यास रामायणी, प्रख्यात रासाचार्य भगवत व्यास महाराज, ब्रजेन्द्र भाई कौशिक, शिवांशु भाई मिश्र, डॉ. रामदत्त मिश्र, पण्डित धर्मवीर शास्त्री, पण्डित बनवारी महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, श्याम सुन्दर ब्रजवासी, स्वामी राम शरण शर्मा, आचार्य युगल किशोर कटारे, मुकेश मोहन शास्त्री, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, राधे श्याम बाबा, हनुमान प्रसाद जोशी (हिसार/अहमदाबाद), नंदकिशोर बजाज (पुणे), नरसिंह राठी (नागौर) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महोत्सव के व्यवस्थापक दीपक कुमार शर्मा, गोविन्द शर्मा एवं अनुराग शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी सन्तों-विद्वानों और धर्माचार्यों को पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर सम्मानित किया।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188649

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना