EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत मां की स्वतंत्रता के लिए मंगल पांडेय ने फूंका था बिगुल- प्रदीप चित्रांशी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    08 Apr 2026 19:12 PM



स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के बलिदान दिवस पर हुई संगोष्ठी, अर्पित किया श्रद्धासुमन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में एस0 एन0 प्रेरणा ट्रस्ट के आयोजकत्व में अधिवक्ता साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एकत्रित अधिवक्ताओं ने मंगल पांडेय के चित्र समक्ष पुष्प व माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चित्रांशी ने कहा कि मंगल पांडेय एक सच्चे सपूत थे,जिन्होंने अंग्रेजी शासनकाल में सिपाही होते हुए भी भारत मां की स्वतंत्रता के लिए बिगुल फूंका था।उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमारे राष्ट्र में चंद हाथों में अर्थ बन्द है,आर्थिक समानता हेतु अर्थ को स्वतंत्र करना आवश्यक है,जिससे आमजन आर्थिक रूप से स्वतंत्र व राहत महसूस कर सकें। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ अधिवक्ता चिंता मणि पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद मंगल पांडेय संपूर्ण राष्ट्र की शान हैं। उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है।इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ संयोजक दिवाकर सिंह एडवोकेट ने मंगल पांडेय को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज को ऐसे वीरों की जरूरत है, जो राष्ट्र की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दें। इस मौके पर रुलर बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने कहा कि मंगल पांडेय ने भारतीयों में स्वतंत्रता की भावना जगाई। उनका 'मारो फिरंगी को' नारा भारतीयों को एकजुट करने में मददगार साबित हुआ।इस मौके पर अधिवक्ता राजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि हमें मंगल पांडेय के आदर्शों को अपनाकर देश को महान बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने अपनी रचना के माध्यम से जोश भरते हुए कहा कि भारत मां का अमर पुत्र,मंगल बलिया का लाल था।अत्याचारी अंग्रेजों के,लिए बन गया काल था।। । संगोष्ठी का संचालन एस0 एन0 प्रेरणा ट्रस्ट के सचिव अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चित्रांशी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के अंत में कार्यक्रम के संयोजक अपना दल एस विधि प्रकोष्ठ के महासचिव परमानंद मिश्र एडवोकेट ने सभी आगंतुकों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी में अशोक श्रीवास्तव, कृपा शंकर यादव, विक्रांत सिंह,प्रणव त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, रिचा सिंह, शक्ति सिंह, संतोष, प्रदीप पांडेय, संतोष रावत, अयोध्या प्रसाद, कुलदीप मिश्र सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मंगल पांडेय के प्रति श्रद्धां सुमन अर्पित किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना