EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    08 Apr 2026 19:04 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर नहर के पास स्थित धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा (पुत्र संत कुमार मिश्रा) शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल से दवा लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शेवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से संजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर संजय के भाई राजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें थाने लेकर गए, जहां तहरीर दी गई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान रात लगभग 10:40 बजे संजय मिश्रा ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है। बताया गया कि गांव के एक राजभर परिवार को पानी देने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विपक्षीगण संजय के परिवार को उक्त व्यक्ति को सबमर्सिबल से पानी देने से मना करते थे, लेकिन संजय का परिवार पानी देता रहा। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे स्थानीय चौकी पर समझौते के जरिए सुलझा लिया गया था।
संजय मिश्रा के परिवार की स्थिति पहले से ही दयनीय थी। उनकी पत्नी बबीता की करीब 12 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे 19 वर्षीय समर मिश्रा और 14 वर्षीय जीत मिश्रा अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। इस घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट गहरा गया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजीव मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने शेवा सिंह, ठल्लू सिंह सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना