फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के वीएन प्राइवेट आईटीआई में मंगलवार को देश की प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प, नीमराना के लिए आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 8 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह और गर्व का माहौल देखा गया।जानकारी के अनुसार, अप्रैल माह में आयोजित यह दूसरा प्लेसमेंट ड्राइव था, जिसमें कुल 16 छात्रों ने भाग लिया। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद 10 छात्र निर्धारित मानदंडों पर खरे उतरते हुए इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। खास बात यह रही कि सभी योग्य अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में भाग लिया और उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद कंपनी द्वारा 8 छात्रों को अंतिम रूप से चयनित किया गया, जबकि 2 छात्र मामूली अंतर से चयन से वंचित रह गए। चयनित छात्रों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। इस पूरे प्लेसमेंट अभियान का सफल संचालन कैंपस कोऑर्डिनेटर एवं एजेंसी प्रतिनिधि सतीश कुमार (Excellence HR Consultants) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य छात्रों को भी आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
