EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नव मनोनीत सभासदों को समारोहपूर्वक दिलायी गयी शपथ, हुआ सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 65
    08 Apr 2026 18:57 PM



शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने सर्वश्रेष्ठ नगर के लिए सामूहिक योगदान के प्रति समर्पण का किया आहवान

नव मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाते लालगंज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। शासन द्वारा नगर पंचायत के लिए नामित सभासदो का बुधवार को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराया गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने नामित सभासद राजेश तिवारी, राजकुमार बरनवाल व बिन्दु शर्मा को पद का प्रतिज्ञान कराया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने नगर के विकास में रचनात्मक सोच के साथ सामूहिक संकल्प पर जोर दिया। उन्होने कहा कि लालगंज आदर्श नगर पंचायत में विकास तथा जनसुविधाओं के लिए सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। नगर पंचायत के समग्र विकास को लेकर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि अनीता द्विवेदी के प्रयासों को जमकर सराहा। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने भी विकास तथा शासकीय योजनाओं के संचालन में स्वायत्तशाषी संस्थाओं की रचनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि भाजपा मण्डल प्रभारी बृजेशचंद्र पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्र एवं अनिल शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। प्रारम्भ में अधिशाषी अधिकारी इन्द्र प्रताप ने नव मनोनीत सभासदों व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह को भाजपा नेता ललित तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, पूर्व सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, हरिशंकर द्विवेदी, बृजेन्द्र तिवारी, ललित तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ0 रामसमुझ मिश्र अकेला, मिथलेश जायसवाल, हेमन्त पाण्डेय, अरूण गुप्ता, प्रवीण शुक्ला, सुधा पाण्डेय, रिंकू शुक्ला, लालजी तिवारी, कपिल तिवारी, रमाशंकर तिवारी, पप्पू मिश्र आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना