पतुलकी में ईट भटठे का निरीक्षण करते लालगंज एसडीएम व अन्य अधिकारी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। विनियमन शुल्क जमा करने में लापरवाही को लेकर प्रशासन द्वारा ईट भटठो पर शिकंजा कसे जाने के अभियान को लेकर तहसील क्षेत्र में हडकंप का माहौल दिखा है। लालगंज एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने खनन टीम के साथ पतुलकी गांव में संचालित हो रहे बीपीएस ईट उद्योग के द्वारा पिछले दो वर्षो से बिना विनियमन शुल्क के मिटटी के खनन को लेकर गहन पड़ताल की। मंगलवार की देर शाम एसडीएम की अगुवाई में फोर्स व टीम के अचानक ईट उद्योग आ धमकने पर हडकंप मच गया। जांच में पाये गये कि संचालको द्वारा पिछले दो वर्षो से अवैध रूप से मिटटी का खनन करते हुए ईट निर्माण को लेकर भटठे का संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा नोटिस के बावजूद शुल्क अदायगी में अनसुनी को लेकर एसडीएम ने कडी नाराजगी जतायी। टीम ने राजस्व क्षति को देखते हुए भटठे पर मिटटी खनन में लगे एक टैªक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर लीलापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि बिना विनियमन शुल्क जमा किये ईट निर्माण में लगे भटठों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासनिक कार्रवाई से ईट भटठो के संचालकों में बुधवार को भी हडकंप मचा हुआ दिखा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
