विद्यालय में अग्नि से बचाव की जागरूकता प्रदान करते फायरकर्मी
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। अझारा स्थित पं0 नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं के बीच फायर एवं आपदा प्रबंधन को लेकर बचाव के उपाय को लेकर जानकारियां प्रदान की गयी। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेण्ट तथा जिले की अग्निशमन एवं आपात सेवा के तत्वाधान में जागरूकता को लेकर फायर बिग्रेड टीम द्वारा फायर ड्रिल, मॉक ड्रिल तथा इवेक्वेशन ड्रिल के जरिए बचाव का गुर बताया गया। अग्निशमन केन्द्र प्रतापगढ़ के प्रभारी राधेश्याम दुबे ने आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने पर सुरक्षित निकासी व प्राथमिक सुरक्षा के उपायों पर प्रकाश डाला गया। वहीं विभाग के विजय बहादुर यादव, अवनीश कुमार, अमितेश एवं शिवम द्वारा आग बुझाने की तकनीकी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा ने किया। उन्होने विद्यालय में इस कार्यक्रम को शैक्षिक ज्ञान के साथ जीवन रक्षक कौशल की जानकारी के लिए लाभप्रद बताया। संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्र, संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र व सीमा मिश्रा ने अग्निशमन विभाग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को लेकर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर हिमांशु शुक्ला, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, श्यामशंकर मिश्र, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शरद मिश्र, राजीव रत्न त्रिपाठी, रवीन्द्र शुक्ल, विवेक पाण्डेय, श्रुति शुक्ला, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव व अनिल द्विवेदी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
