EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    08 Apr 2026 18:17 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रहे शिवपूजन चौबे (61), जो सेवानिवृत्त दारोगा हैं, उमरहां के पास एक अज्ञात महिला को लिफ्ट देकर चौबेपुर के लिए निकले थे।
डुबकियां पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि घायल शिवपूजन चौबे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस रोडवेज बस की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686

 



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना