EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर में सागरताल तालाब में 3 भाई-बहन कूदे, एक की मौत, घर पहुंचे तो चौथे भाई का मिला शव
  • 151188624 - SHASHIKANT TRIPATHI 0 2
    08 Apr 2026 18:12 PM



फास्ट न्यूज इंडिया ग्वालियर के सागरताल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सामूहिक रूप से तालाब में छलांग लगा दी। ..प्रतिनिधि, ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे तीन भाई-बहन आत्महत्या करने के इरादे से कूद गए। मौके पर मौजूद लोग तत्परता दिखाते हुए तीनों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए पर फेंफड़ों में पानी भर जाने से एक भाई बबलू खान की मौत हो गई। बड़े भाई इदरीश खान और बहन यास्मीन की हालत स्थिर है। उधर घटना की जांच के लिए जब पुलिस घर पहुंची तो परिवार में बड़े भाई रहीस खान का शव मिला। उसकी मृत्यु बीमारी से होने की बात कही जा रही है। सही स्थिति का पता पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा। चारों भाई-बहन जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोलीबुआ इलाके के निवासी हैं।

रिश्तेदारों-पड़ोसियों पर लगाए आरोप बहोड़ापुर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में इदरीश खान ने कोई बात स्पष्ट नहीं बताई, लेकिन उसने रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं 151188624 शशिकांत त्रिपाठी 



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना