EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत में गेहूं खरीद पर जिलाधिकारी सख्त, दलालों पर लगेगा ब्रेक
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 45 65
    08 Apr 2026 19:45 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 
किसानों को राहत: मंडियों में अफसर तैनात, सीधे डीएम से करें शिकायत
पीलीभीत। जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। बिचौलियों का हस्तक्षेप खत्म करने और किसानों को उचित मूल्य व समय पर भुगतान दिलाने के लिए प्रमुख कृषि मंडियों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पूरनपुर मंडी डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला कैंप करेंगे पीलीभीत मंडी सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर तैनात  बीसलपुर मंडी एसडीएम न्यायिक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना है। मंडियों में पेयजल, बैठने की व्यवस्था और छाया का उचित प्रबंध करने के साथ गेहूं की तौल और उठान में देरी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारी न केवल तौल की निगरानी करेंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि गेहूं की गुणवत्ता के नाम पर किसानों को परेशान न किया जाए। डीएम ने चेतावनी दी कि खरीद प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा, "किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी किसान को खरीद प्रक्रिया में कोई समस्या आती है या कोई अधिकारी सहयोग नहीं करता, तो वे सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं प्रशासन की इस सख्ती से स्थानीय किसानों में सकारात्मक संदेश गया है। अधिकारियों की सीधी तैनाती से इस सीजन में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की उम्मीद है और किसानों को दलालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981







Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना