EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमेरिका तथा इजराइल व ईरान के बीच हुए सीजफायर देश दुनिया के लिए राहत- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 57 67
    08 Apr 2026 14:49 PM



राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने सन्धि वार्ता में चीन व पाकिस्तान की उभरती भूमिका को विदेश नीति के लिए बताया आघात

लालगंज में प्रेसवार्ता करते सांसद प्रमोद तिवारी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ईरान इजराइल व अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए हुए सीजफायर को देश दुनिया के लिए राहत भरा कदम करार दिया है। उन्होने कहा कि भयानक और विध्वंसकारी युद्ध के इस दो सप्ताह के सीजफायर से अमन चैन की इच्छा रखने वाले हर किसी को प्रसन्नता महसूस हुई है। बुधवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी लालगंज में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सभी पक्षों को सदबुद्धि के साथ इस सीजफायर को पूर्ण युद्ध विराम में बदलने के लिए सकारात्मक कदम आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होने अपेक्षा जतायी है कि युद्ध के सदासर्वदा के लिए रूक जाने के साथ व्यापक पैमाने पर धन जन की हानि भी समाप्त हो सकेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी ने हैरानी जताते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। उन्होने कहा कि देश की विदेश नीति के लिए यह गहरा आघात होगा कि आगामी दस अप्रैल को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में यह तीनों देश संधि वार्ता करेंगे। उन्होने कहा कि इस संधि वार्ता की पृष्ठभूमि का सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि चीन द्वारा इस युद्ध विराम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान से पोषित आतंकवाद और संरक्षण के कारण सबसे बड़ी पीड़ा और दंश तथा जहर भारत को भुगतना पड़ता है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि संधि वार्ता इस्लामाबाद में हुई तो हम दिल्ली से मात्र संधि वार्ता होते हुए देखेंगे और मात्र मूकदर्शक बने रहेंगे। उन्होने कहा कि पं0 नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी व डॉ0 मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वैश्विक मसलों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे देश के लिए यह पीड़ादायक भी होगी। उन्होने दो दिन पूर्व विदेश नीति के भटकाव को लेकर व्यक्त की गयी अपनी चिन्ता को दोहराते हुए कहा कि वैश्विक परिवेश का इस्लामाबाद व चीन की भूमिकाओं से जुड़ा यह परिदृश्य देश की विदेश नीति के लिए गहरा आघात पहुंचाएगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए तंज कसा कि विश्वगुरू कहलाने वाले प्रधानमंत्री का संसद के अंदर और बाहर बार बार आग्रह करने के बावजूद भी अमेरिका व इजराइल के प्रति ज्यादा झुकाव विदेश नीति को क्षति पहुंचा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उन्तालिस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह दावा जारी रखा है कि आपरेशन सिन्दूर में उन्होनें पीएम मोदी से कहकर सीजफायर कराया। उन्होने कहा कि इसके बावजूद पीएम मोदी दृढ़ता के साथ ट्रंप के दावे का खण्डन भी नहीं कर सके। उन्होने कहा कि ईरान, इजराइल व अमेरिका के बीच युद्ध की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ी। उन्होने कहा कि यह कड़वा सच है कि कच्चे तेल, ईंधन और ऊर्जा के लिए भारत समेत निर्भर रहने वाले देशों को इस युद्ध से काफी नुकसान पहुंचा। उन्होने कहा कि युद्ध रूकने की खबर आते ही कच्चे तेल की कीमत एक सौ सत्रह डॉलर प्रति बैरल से घट कर इक्यान्वे डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गयी। उन्होने कहा कि भारत के शेयर बाजार में भी आर्थिक सुधार आया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूर्ण युद्धविराम की स्थिति में अमन और शांति के साथ ईधन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिल सकेगी। उन्होने प्रधानमंत्री पर तीखे हमले जड़ते हुए कहा कि हम अपने पड़ोसी के भी युद्ध विराम में कोई भूमिका नही निभा सके। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह विदेश नीति की असफलता का स्पष्ट प्रमाण है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रदेश तथा केन्द्र की पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी की पूर्व महासचिव मोहसिना किदवई के निधन को भी राजनैतिक एवं सामाजिक सरोकार के प्रति अपूर्णनीय क्षति कहा। प्रेसवार्ता के दौरान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल मौजूद रहे। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारियां ली। बाबा घुइसरनाथ धाम में सांसद प्रमोद तिवारी ने दर्शन पूजन कर विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संचालित पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा भी लिया। संगम चौराहे पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई में सभासदों व व्यापारियों तथा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, छोटेलाल सरोज, आशीष कौशल, दारा सिंह, इं0 सुनील पाण्डेय, रामकृपाल पासी, दृगपाल यादव, डॉ0 शिवमूर्ति शास्त्री, सुनील त्रिपाठी, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, रामबोध शुक्ला, धर्मपाल गौतम, राजू मिश्र, पवन शुक्ला, शिवभीख सिंह, शेरू खां, श्यामजी संवरिया, पन्नेलाल पाल, सोनू शुक्ला आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188644

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना