दिनांक 07 अप्रैल 2026 को हंडिया पी.जी. कॉलेज, हंडिया, प्रयागराज में PW Only IAS के सहयोग से Career Guidance Program का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा एवं अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सही दिशा, रणनीति एवं प्रेरणा प्रदान करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के माध्यम से छात्र अपने करियर में उच्च सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित PW ONLY IAS के विशेषज्ञों ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, अध्ययन सामग्री के चयन एवं परीक्षा पैटर्न पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तार्किक चिंतन, नियमित अभ्यास एवं आत्ममूल्यांकन के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान करियर विकल्पों की विविधता, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की उपयोगिता, तथा PW Only IAS द्वारा प्रदान किए जा रहे शैक्षिक संसाधनों और मार्गदर्शन पर विशेष जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सत्र के दौरान अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अजय सिंह सहित प्रो. मुन्ना सिंह, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सोमेश नारायण सिंह, डॉ. प्रद्युम्न सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. मधुलिका त्रिपाठी, सुश्री प्रतीक्षा सिंह, श्रीमती रीता सिंह, डॉ स्वांगी, डॉ. अंजलि मोदनवाल एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के करियर निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
