प्रयागराज। मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शार्प डीलर एसोसिएशन के प्रयागराज द्वारा 10 सूत्रीय ज्ञापन विधायक फूलपुर को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने सप्लाई इंस्पेक्टर दिनेश कुमार द्वारा कोटेदारों से अनावश्यक रूप से धन वसूली करने और बिना जांच कोटेदार की दुकान निलंबित करने की भी शिकायत की और उन्हें वहां से तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि जब तक उनको हटाया नहीं जाता तब तक वितरण कार्य नहीं किया जाएगा जिस पर विधायक दीपक पटेल ने जिलाधिकारी से बात कर सप्लाई इंस्पेक्टर को हटवाने तथा सभी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि कोटेदारों द्वारा विशेष रूप से मांग की गई कि की नवंबर 2021 के खाद्यान्न एवं चीनी की धनराशि कोटेदारों द्वारा नगद जमा की गई थी,जबकि सरकार द्वारा निशुल्क वितरण कराया गया।अतः उक्त जमा धनराज तत्काल वापस कराई जाए
मार्केटिंग विभाग द्वारा पूर्व में जमा कराई गई बोरो की धनराशि दिलाई जाए तथा कोटेदारों से लिए जाने वाले बोरो की धनराशि तत्काल दिलाई जाए।
जनपद प्रयागराज के प्रत्येक विकासखंड के कोटेदारों को उनका लाभांश प्राप्त नहीं हो पाया है अतः उनका लाभांश तत्काल दिलाया जाए।
डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदारों द्वारा राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाया जाए क्योंकि वर्तमान में कई स्थानों पर खाद्यान्न दुकान तक नहीं पहुंचा जा रहा है।
500 राशन कार्ड से कम संख्या वाली दुकानों का मर्ज (विलय) न किया जाए तथा इस संबंध में जारी आदेश को वापस लिया जाए।
उचित दर विक्रेताओं को एफसीआई से ठेकेदारों द्वारा भीगा हुआ गेहूं दिया जा रहा है, जिसकी जांच का संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उचित दर विक्रेताओं को वितरण के एक सप्ताह के भीतर उनका लाभांश दिलाया जाए। वर्ष 2001 से 2015 तक के अंत्योदय,बीपीएल, एपीएल, एमडीएम एवं आंगनबाड़ी योजनाओं के अंतर्गत बाजर भाड़ा एवं पल्लेदारी का भुगतान तत्काल कराया जाए।
सरकार द्वारा बिक्री रजिस्टर ना बनाएं जाने का आदेश है, अतः जिला स्तर से निर्देश जारी किए जाए कि अधिकारियों द्वारा बिक्री रजिस्टर बनाने के लिए दबाव न बनाया जाए।
जिन व्यक्तियों ने राशन कार्ड हेतु आवेदन किया है, उनका सत्यापन करने के पश्चात ही उन्हें पोर्टल से हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से चंद्र मोहन सिंह मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष उरुवा मनोज कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला तहसील अध्यक्ष बारा सरदार सिंह रामनाथ यादव जय राम देवी प्रसाद प्रेमराज सिंह राजित राम यादव रवि शंकर शुक्ला शिवनाथ तिवारी सुकेश कुमार रजनीश कुमार सौरभ कुमार केसरवानी युवराज सिंह मनीष कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ो कोटेदार उपस्थित रहे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
