EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रोमांचक मुकाबले में जयप्रकाश गर्ग 11 वोटों से विजयी होकर बने मंडी अध्यक्ष
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 65
    07 Apr 2026 18:22 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नवीन अनाज मंrडी के अध्यक्ष पद के चुनाव के रोमांचक मुकाबले में जयप्रकाश गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृपाल सिंह लोधी को 11 वोटों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मतनुसार जयप्रकाश गर्ग को कुल 138 वोट प्राप्त हुए, जबकि कृपाल सिंह लोधी को 127 वोट मिले, जिसमे जयप्रकाश गर्ग 11 वोटों पाकर मंडी अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए। चुनाव परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने ढोल- नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया और जयप्रकाश गर्ग को फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया सभी ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और कांटे की इस जीत के साथ ख़ुशी का इजहार करते हुए इस जश्न को धूमधाम से मनाया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग ने अपनी जीत का श्रेय सभी व्यापारियों के विश्वास और समर्थन को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि वे मंडी के समग्र विकास, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडी में पारदर्शिता, सुविधाओं का विस्तार और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाए जाएंगे, जयप्रकाश गर्ग ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए मंडी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। वही सभी व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उज्ज्वलभविष्य की कामना की। उधर मंडी के अध्यक्ष पद के इस चुनाव को निष्पक्ष करने के लिए कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार द्वारा पूर्ण शांति व्यवस्था के इंतजाम किए गए साथ ही कोतवाली प्रभारी ने खासा पुलिस बल तैनात कर दिया था जिसकी व्यवस्था क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी के हाथों में
थी जिसके चलते मंडी का चुनाव निष्पक्ष व शांतिप्रिया तरीके से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर टिंकू बंसल, कृष्णकांत वार्ष्णेय, अमित गोयल, संदीप गोयल, शिवम गुप्ता, पीयूष चौधरी, जितेंद्र मान, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश गोयल, बनी सिंह, आदि व्यपारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188642

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना